आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बीएड, बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षा की तिथि घोषित। ( DBRAU, Agra : Bed exam from 18th July & BA LLB, LLB Exam from 16th July 2024)
आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा बीएड के साथ ही बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, बीएड नए पाठ्यक्रम बैच 2023 25 प्रथम वर्ष और बैच 2022 24 द्वितीय वर्ष के संस्थागत, भूतपूर्व प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा 18 जुलाई से 29 जुलाई तक चलेंगी। सुबह 11 से दोपहर एक और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से छात्रों को 80 प्रश्नों का जवाब देना होगा। षष्ठम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दो प्रश्नपत्रों में प्रत्येक में 100 प्रश्नों में से 50 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी।
बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षा 16 जुलाई
एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की परीक्षाएं 16 जुलाई से होंगी। पहली पाली में सुबह 11 से दोपहर एक और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक छह अगस्त तक परीक्षा आयोजित की जाएंगी। 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे,इसमें से 80 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।