नईदिल्लीलीक्स…टी-20 विश्वकप विजेता क्रिकेट टीम पीएम मोदी से की मुलाकात की। अब मुंबई होगी रवाना। शाम को खुली बस में होगी विक्ट्री परेड
पीएम को सौंपा विश्वकप, डेढ़ घंटे चली मुलाकात
भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की। विश्वकप की ट्रॉफी उन्हें सौंपी। पीएम मोदी से करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात चली। इसके बाद टीम इंडिया एयरपोर्ट रवाना हो गई है, जहां से वह मुंबई जाएगी, जहां शाम को खुली बस से नारीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होगी। दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी।
इससे पहले टीम ने दिल्ली आने पर जश्न मनाया और भंगडा किया। केक भी काटा।