आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं 12 जुलाई से हैं, अभी तक केंद्रों की सूची और प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। छात्र परेशान हैं।

आंबेडकर विवि द्वारा 12 जुलाई से 16 अगस्त तक मुख्य परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षा से दो दिन पहले तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं, केंद्रों की सूची भी निर्धारित नहीं हुई है। इसस कॉलेज संचालकों के साथ ही छात्र भी परेशान हैं।
तैयारी करें या प्रवेश पत्र लेने जाएं
मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र परेशान हैं, अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। उन्हें परीक्षा की तैयारी छोड़कर प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि मुख्य परीक्षा के संबंध में सोमवार को निर्णय लिया जाएगा।