आगरालीक्स.. ( Agra Education News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सत्र 2023 की माक्र्सशीट लेने के लिए भी कॉलेज नहीं आ रहे हैं, 200 कॉलेजों को बुलाया गया 43 ही आए।
आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर से पहले दिन एक से 200 तक कोड के कॉलेजों को अंकतालिका दी जानी थी। ऐसे में विवि में अंकतालिका लेने के लिए दो सौ कॉलेजों को आना था। हालांकि विवि में 43 कॉलेज अंकतालिका लेने पहुंचे। इस दौरान विवि ने 7913 छात्रों की अंकतालिकाएं वितरित की।
विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम के साथ-साथ बीए-एलएलबी, एलएलबी और बीएड की अंकतालिकाएं वितरित की जा रही है। 18 अप्रैल तक छलेसर परिसर में कॉलेजों को अंकतालिका वितरित की जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य अंकतालिका लेने के लिए दस्तावेजों के साथ प्रतिनिधि के रूप में शिक्षक और कर्मचारी को भेज सकते हैं। 12 अप्रैल को 201 से 400 तक, 15 अप्रैल को 401 से 600 तक, 16 अप्रैल को 601 से 800 तक और 18 अप्रैल 801 से शेष सभी कॉलेज को अंकतालिका दी जाएंगी