लखनऊलीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि की एमबीबीएस और बीएएमएस कॉपियों बदलकर मेडिकल छात्रों को पास कराने के मामले में ईडी ने डिजिटेक्स टेक्नोलॉजी के मालिक डेविड मारियो डेनिस, छात्र नेता राहुल पाराशर सहित तीन अरेस्ट।

आगरा में पिछले वर्ष 27 अगस्त को आंबेडकर विवि की बीएएमएस की परीक्षा के दौरान गणित के प्रो. संजीव कुमार ने कॉपियों को बदलने वाले गिरोह को पकड़ा था, इस मामले में तत्कालीन कुलपति विनय पाठक के निर्देश पर सेंट जोंस कॉलेज के पास से पकड़े गए आटो चालक देवेंद पर मुकदमा दर्ज कराया था, देवेंद्र कॉपी लेकर मूल्यांकन के छलेसर स्थित एजेंसी के कार्यालय पर लेकर जाता था रास्ते में सेंट जोंस कॉलेज के पास कॉपी बदल दी जाती थी। इस मामले की जांच के बाद मुख्य सरगना छात्र नेता राहुल पाराशर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। उसके साथ ही आटो चालक देवेंद्र, भीकम सिंह, शैलेंद्र बघेल, उमेश, फिरोजाबाद निवासी शिव कुमार दिवाकर, कासगंज निवासी पुनीत, कानपुर निवासी अतुल, जौनपुर निवासी दुर्गेश कुमार को अरेस्ट किया गया था।
ईडी ने किया अरेस्ट
इस मामले की जांच ईडी को सौंपी गई। ईडी ने आंबेडकर विवि का परीक्षा कार्य देखने वाली एजेंसी डिजिटेक्स टेक्नोलॉजी के मालिक डेविड मारियो डेनिस, छात्र नेता राहुल पाराशर और आटो चालक देवेंद्र को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था, पूछताछ के बाद टीम ने तीनों को अरेस्ट कर लिया।
डेविड ने तत्कालीन कुलपति विनय पाठक पर दर्ज कराया था कमीशनखोरी का मुकदमा
डिजिटेक्स टेक्नोलॉजी के मालिक डेविड मारियो डेनिस ने तत्कालीन कुलपति विनय पाठक पर परीक्षा कार्य में कमीशन लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।