आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों में 55 पद खाली हैं। 10 साल से नियुक्ति नहीं हुई है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पालीवाल परिसर और खंदारी में संचालित आवासीय संस्थानों में शिक्षकों के 55 पद खाली हैं। मगर, 2013 के बाद से आवासीय संस्थानों में नियुक्ति नहीं हुई है, कई संस्थानों में शिक्षक रिटायर भी हो गए हैं। इससे भी विवि के आवासीय संस्थानों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है और छात्रों की संख्या भी कम होने लगी है।