आगरालीक्स….Admission News आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध कालेजों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई। अब 15 सितंबर तक वेब पंजीकरण किए जा सकते हैं। ( DBRAU, Agra : Web registration last date extended till 15th September 2024)
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 550 संबद्ध कालेजों में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर वेब पंजीकरण अनिवार्य है। विश्वविद्यालय तीन बार तिथि बढ़ा चुका है। इसके बाद भी कालेजों की सभी सीटें नहीं भरी गई हैं। इसके साथ ही कालेजों द्वारा शुल्क जमा करने में भी समस्या आ रही है। जिन कालेजों में सीटों से ज्यादा आवेदन आए वहां प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि कालेजों के शुल्क जमा करने में समस्या आ रही थी, ऐसे में वेब पंजीकरण की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।