यूपीलीक्स …..आसाराम के आश्रम में कार में बच्ची का शव मिला है, शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जेल में बंद आसाराम का यूपी के गोंडा में आश्रम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर स्थित आसाराम आश्रम में खड़ी आल्टो कार में बदबू आने पर चौकीदार ने उसे खोलकर देखा तो होश उड़ गए। कार में शव था, चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी।

13 से 14 साल की किशोरी, तीन दिन पुराना शव
पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, इसके चलते बदबू आ रही थी। किशोरी की उम्र 13 से 14 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने किशोरी की शिनाख्त कर ली गई है, सामने आया है कि किशोरी पांच दिन से लापता थी।
।