आगरालीक्स…बेटे को दिया जहर, पत्नी का घोंटा गला और फिर फंदे पर झूल गया परचून व्यापारी..आगरा से 35 किमी. दूर एक घर में तीन शव मिलने पर…
आगरा से 35 किलोमीटर दूर फरह का मामला
मथुरा जिले के फरह में रविवार सुबह एक घर में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामले के अनुसार कस्बा फरह के रहने शाही सराय, पानी की टंकी के रहने वाले 35 वर्षीय नीरज अग्रवाल पुत्र रघुवीर प्रसाद घर के पास ही परचून की दुकान चलाते थे. घर में इनकी पत्नी रीमा और 11 साल का बेटा अनमोल था. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार आज सुबह पड़ोसियों ने इनके घर से कोई भी हलचल नहीं देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा किसी तरह खोला तो बिस्तर पर रीमा और अनमोल का शव पड़ा हुआ था. बच्चे के मुंह से झाग निकल रहे थे तो वहीं रीमा के गले पर चोट के निशान थे. पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो इसी कमरे में व्यापारी नीरज अग्रवाल का शव फंदे पर लटका हुआ था. घर में एक साथ तीन बॉडी मिलने पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.
नीरज के साथ रीमा की थी तीसरी शादी
जानकारी के अनुसार रीमा आगरा के लॉयर्स कॉलोनी की रहने वाली है. उसकी पहली शादी बल्केश्वर में हुई थी. इस शादी से उसका बेटा अनमोल पैदा हुआ लेकिन तलाक हो गया. रीमा की दूसरी शादी मथुरा के ही राया क्षेत्र में हुई लेकिन वो शादी भी कुछ ही दिन चली. इसके बाद रीमा की शादी कस्बा फरह के परचून व्यापारी नीरज अग्रवाल के साथ हुई. पुलिस के अनुसार रीमा की ये तीसरी शादी थी जबकि नीरज की पहली. रीमा कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाने लगी.
गृह क्लेश की आशंका
पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक नीरज ने बेटे को जहर दिया और पत्नी का गला घोंटा है और फिर इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया है. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यापारी ने ये कदम गृह क्लेश के कारण उठाया है. आसपास के पड़ोसियों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों दंपत्ति में विवाद होते रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.