आगरालीक्स…देह व्यापार और अश्लील वीडियो अपलोड करने में ये फेमस एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार…आगरा में की थी इस फिल्म की शूटिंग.
टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आनलाइन पोर्नोग्राफिक रैकेट के सिलसिले में अरेस्ट किया है. जानकारी के अनुसार गहरा वशिष्ठ का अपना प्रोडक्शन हाउस था, जहां शूटिंग की आड़ में देह व्यापार और बेव सीरीज और धारावाहिकों के नाम पर अश्लील वीडियो बनाए और अपलोड किए जाते थे. पुलिस ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित छह लोगों को अरेस्ट किया है. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पुलिस ने यहां से दो लड़कियों को भी बचाया है जिन्हें पुनर्वसन के लिए भेजा गया है. गहना वशिष्ठ एकता कपूर की वेबसीरज गंदी बात के सीजन 3 में काम कर चुकी हैं.

आगरा—मथुरा में की थी शूटिंग
गहना वशिष्ठ ने आगरा के साथ मथुरा में ही आज से पांच साल पहले थ्रिलर फिल्म मर्डर नाइट की शूटिंग की थी. वह काफी समय आगरा व मथुरा में बिता चुकी हैं.

कई मामलों मे फंस चुकी है
गहना वशिष्ठ के साथ ये कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी वह निर्वस़्त्र तिरंगे को लपेटकर फोटोशूट करने के मामले में फंस चुकी हैं. इनके साथ मारपीट भी की गई थी जिसका मामला अदालत तक पहुंच गया था.