आगरालीक्स… आगरा में राम बारात और जनकपुरी की तैयारी तेज हो गई है, इस बार राजा जनक दीपक गोयल बनेंगे। जनकपुरी में उमेशचंद्र गुप्ता को स्वागत अध्यक्ष और छोटेलाल बंसल को स्वागत मंत्री बनाया गया है।
आगरा की विजयनगर कॉलोनी में जनकपुरी सजाई जा रही है, रविवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित उमेशचंद्र गुप्ता के आवास पर अध्यक्ष मंडल और क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। चार घंटे तक चली बैठक के बाद ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी दीपक गोयल को राजा जनक बनाने पर सर्वसम्मति बनी। दीपक गोयल ने कहा कि राम की क्रपा से राजा जनक बना हूं। दीपक गोयल के परिवार में उनकी पत्नी ममता गोयल, बेटे-बहू और पुत्री हैं। उनका रियल एस्टेट और फाइनेंस का कारोबार है।
उनके सहमति जताने पर इसकी घोषणा कर दी गई। बैठक में अध्यक्ष मंडल के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मेयर नवीन जैन, डॉ. डीसी गोयल, महेश शर्मा, समीर चतुर्वेदी और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल हुंडी, विनय मित्तल, देवाशीष शर्मा, अरुण गुप्ता, पार्षद नेहा गुप्ता, सुनील जैन, संजीव चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, अतुल गुप्ता, अनुज सिंघल मौजूद रहे।