मथुरालीक्स…(28 September 2021 Mathura News) मथुरा में आउट हुआ डीएलएड का पेपर. पुलिस ने एक युवक को दबोचा. मोबाइल में मिला पूरा पेपर…पढ़िए पूरी खबर
मोबाइल में परीक्षार्थियों को दिखा रहा था पेपर
मथुरा में आज डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर का गणित का पेपर आउट हो गया. शहर के चंपाराम अग्रवाल इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से एक बजे तक डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की गणित की परीक्षा थी. बताया जाता है कि कॉलेज के गेट पर प्रिंसिपल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने देखा कि एक युवक मोबाइल पर अपने साथ कुछ परीक्षार्थियों को कुछ दिखा रहा है. इस पर प्रिंसिपल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को कुछ शक हुआ. उन्होंने युवक को अपने पास बुलाना चाहा लेकिन वो वहां से भागने लगा. इस पर युवक को दौड़कर पकड़ लिया गया.
मोबाइल में मिला पेपर
युवक का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर के गणित का पूरा पेपर था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इने इसके अलावा चार और संदिग्ध परीक्षार्थियों को अरेस्ट किया है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक का नाम तरुण सिंह है जो कि मोती कुंज का रहने वाला है.