नई दिल्ली लीक्स….शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी भीषण आग. दिल्ली से देहरादून जा रही थी ट्रेन. 34 यात्री थे कोच में…राहत की बात सब सकुशल…(वीडियो में देखें—कैसे धू—धू कर जल रहा कोच)
कोच सी 4 में लगी आग
शनिवार दोपहर को दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच नंबर सी 4 में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना गार्ड ने तुरंत ही ट्रेन के ड्राइवर व रेलवे अधिकारियों को दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि तुरंत ही कोच धू—धू कर जलने लगा. इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया. राहत की बात ये रही कि कोच में सवार कर रहे करीब 35 यात्री सकुशल हैं. उन्हें तुरंत ही दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया. भीषण आग लगने के बाद रेलवे की सुरक्षा से जुड़े लोगों द्वारा तुरंत ही इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. इधर आग की सूचना पर थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक यह घटना कांसरो के पास घटित हुई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि मामले की अभी भी जांच की जा रही है. मौके पर जीआरपी और रेलवे से जुड़े बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. कोच अलग करने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल देहरादून तक पहुंचाया गया. ट्रेन दोपहर 3 बजे के बाद देहरादून पहुंच गई.