Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Delimitation of Nagar Nigam Agra : Ward remains 100 in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Delimitation of Nagar Nigam Agra : Ward remains 100 in Agra #agra

561

आगरालीक्स …..आगरा में इसी साल होने जा रहे नगर निगम के चुनाव से पहले परिसीमन का काम पूरा हो गया है। वार्डों की संख्या, वार्डों का बढ़ाया गया दायरा सहित परिसीमन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
आगरा नगर निगम के मेयर और 100 वार्ड में पार्षद के चुनाव इसी साल अक्टूबर तक होने हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 2020 में आगरा नगर निगम की सीमा में 10 गांव शामिल हुए थे, ऐसा माना जा रहा था कि नगर निगम के वार्ड की संख्या नए गांव शामिल होने से बढ़ सकती है। मगर, ऐसा नहीं हुआ है। 19 वार्डों का पुनर्गठन किया गया है, इसमें नए गांवों को जोड़ दिया गया है। नगर निगम के वार्ड की सीमा 100 ही रखी गई है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार यिका गया था, जिसे शासन को भेज दिया गया है।


19 वार्डों का रैपिड सर्वे शुरू
सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, ताजगंज, लोहामंडी जोन के 19 वार्डों का पुनर्गठन किया गया है। इन वार्डों में पिछड़ा वर्ग सहित अन्य की जनसंख्या कितनी है इसके लिए रैपिड सर्वे शुरू कर दिया गया है।
2017 में थे 12.50 लाख वोटर, मतदाता पुनरीक्षण का काम होगा शुरू
नगर निगम में 2017 में मतदाता पुनरीक्षण का काम हुआ था तब 12.50 लाख वोटर थे। अब मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू किया जाएगा, नए गांव शामिल किए गए हैं इससे मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। नगर निगम का क्षेत्रफल 15712 हेक्टेयर है।
ये गांव किए गए शामिल
बाबरपुर मुस्तिकल, कलाल खेड़िया, चमरौली, नगला अलबतिया, दहतोरा, आंशिक शास्त्रीपुरम योजना में लखनपुरा, बाईंपुर मुस्तकिल आंशिक, सुनारी आंशिक, मोहम्मदपुर आंशिक, अवधपुरी कॉलोनी आंशिक, कलवारीआंशिक, सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!