Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Demonstration of people of 34 colonies of Dayalbagh in Collectorate
agraleaksआगरायूपी न्यूजसिटी लाइवसिटीज़न जर्नलिस्ट

Demonstration of people of 34 colonies of Dayalbagh in Collectorate

आगरालीक्स(08th September 2021 Agra News)… दयालबाग की 34 कॉलोनियों के लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन. डीएम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठे. जानिए वजह.

अर्धनग्न प्रदर्शन ​किया
दयालबाग की 34 कॉलोनियों के बड़ी संख्या में लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोग चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में धाकरान चौराहे पहुंचे। वहां से अर्धनग्न प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां से सभी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद जिला अधिकारी परिसर में जमकर नारेबाजी करने लगे। डीएम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए।

तीन साल बाद भी नहीं आया गंगाजल
नारेबाजी सुनकर डीएम मौके पर आए। तब सौरभ चौधरी ने बताया की तीन साल पहले दयालबाग की 34 कॉलोनियों में गंगाजल की पाइपलाइन बिछा दी गई। घर—घर कनेक्शन भी कर दिया गया। टोंटियां लगा दी गईं। लेकिन उनमें आज तक गंगाजल नहीं आया। बिल लगातार भेजे जा रहे हैं। दो साल से जल निगम, जल कल विभाग, नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

एसीएम से मांगी जानकारी
इसके बाद जिला अधिकारी प्रभु एन सिंह ने एसीएम प्रथम को मौके पर बुलाया। सारा मामला बताने को कहा। जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, भूपेश कुशवाह, आकाश शुक्ला, आकाश चाहर, अजय चाहर, ललित यादव, आदित्य यादव, अमन सिंह, अन्नू चौधरी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

ज्ञापन देकर समस्या बताते दयालबाग के निवासी।

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

error: Content is protected !!