आगरालीक्स (08th September 2021 Agra News)… सूरसदन में चल रहे सपा के सम्मलेन में बिजली गुल. कार्यकर्ताओं का हंगामा.
सूरसदन में था कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सूरसदन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे। इसमें मुद्दा था किसानों की समस्या और कृषि कानूनों का विरोध। कार्यक्रम के दौरान ही सूरसरन प्रेक्षागृह में बिजली गुल हो गई। कुछ देर तक लाइट न आने पर कार्यकर्ता उमस से परेशान हो गए। वे बाहर निकल आए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। करीब पौन घंटे तक बाहर आकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ता एमजी रोड तक आने लगे। हालांकि इसी बीच बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई।