Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Dengue Strain 2: Water in the lungs of children, swelling in the brain
agraleaksअध्यात्मयूपी न्यूजसिटी लाइवहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Dengue Strain 2: Water in the lungs of children, swelling in the brain

आगरालीक्स(12th September 2021 Agra News)… डेंगू का स्ट्रेन 2: बच्चों के फेफड़ों में भरा पानी. दिमाग में सूजन. लिवर भी प्रभावित. साढ़े तीन साल से ऊपर के बच्चे चपेट में.

एसएन में भर्ती बच्चे
एसएन मेडिकल कॉलेज में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बच्चों के लिए डेंगू का स्ट्रेन—2 खतरा बना हुआ है। यह स्ट्रेन दिमाग, फेफड़े और लिवर को प्रभावित कर रहा है। बच्चों के दिमाग में सूजन आ रही है। करीब 70 फीसदी बच्चों में यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि फीरोजाबाद से भी बच्चे एसएन में भर्ती हैं। एसएन कॉलेज के बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में ही 36 बच्चे भर्ती हुए। इनमें फीरोजाबाद के सबसे अधिक बच्चे हैं।

तेज बुखार से बच्चे शॉक में
अभी हाल ही में आईसीएमआर ने रिसर्च में डेंगू के इस स्ट्रेन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसी स्ट्रेन के चलते 14 बच्चों के दिमाग में सूजन मिली। लिवर भी प्रभावित मिला है। उल्टी के साथ फेफड़े और पेट में पानी भरा मिला। तेज बुखार के कारण बच्चे शॉक में चले गए। इलाज से ही ये ठीक हो रहे हैं।

साढ़े तीन साल से अधिक के बच्चे
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जो डेंगू प्रभावित बच्चे  भर्ती हुए हैं, उनकी उम्र साढ़े तीन साल से 15 साल है। इनको उल्टी और बुखार था। लिवर में सूजन मिली। उन्होंने बताया कि इस स्ट्रेन के कारण दिमाग में रक्तस्राव होता है।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 5 December 2025

आगरालीक्स…शुक्रवार को करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में इन राशियों को...

हेल्थ

Agra News: A team of female doctors of SNMC, Agra safely removed a large cyst without removing the uterus….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में महिला डॉक्टरों की टीम ने बिना गर्भाशय हटाए...

यूपी न्यूज

UP News: UP’s Maneka Soni becomes the first woman councilor of Redmond, Washington…#agranews

यूपीलीक्स…यूपी की मेनका सोनी बनीं वाशिंगटन के रेडमंड शहर की पहली महिला...

यूपी न्यूज

Kajganj News: Angered by the DJ’s shutdown, a young man ran over a wedding party member with his car, killing three…#upnews

यूपीलीक्स…शादी में कार से रौंदे बाराती. दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा...

error: Content is protected !!