Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Dengue to junior doctor of SN Medical College#agranews
agraleaksHealthटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहेल्थ

Dengue to junior doctor of SN Medical College#agranews

आगरालीक्स(13th September 2021 Agra News)…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर को डेंगू. जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो संदिग्ध मरीज भर्ती.

जूनियर डॉक्टर में डेंगू की पुष्टि से हड़कंप
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर सेकेंड ईयर में डेंगू की पुष्टि होने के बाद भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत ​ठीक है लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जूनियर डॉक्टर नैनीताल के रहने वाले हैं और एसएन मेडिकल कॉलेज में ही रह रहे थे।

जिला अस्पताल में मरीज भर्ती
इसके साथ ही सोमवार को डेंगू संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिला अस्पताल में मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं।

29 मरीजों में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि
आगरा में अभी तक 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 10 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। लेकिन डेंगू के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है।

48 मरीज ठीक, 84 मरीज हुए भर्ती
अगस्त में डेंगू के केस आने लगे थे। मैनपुरी, फीरोजाबाद, मथुरा और आगरा के डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के 84 मरीज भर्ती हुए हैं, इसमें से 48 मरीज ठीक हो चुके हैं, इन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

डेन टू स्ट्रेन से प्लेटलेट काउंट हो रहे कम
डेंगू के डेन टू स्ट्रेन घातक हो रहा है। इसमें मरीज की प्लेटलेट काउंट लगातार कम हो रही है। इसके साथ ही ब्लीडिंग भी हो रही है। सही समय से इलाज न मिलने पर मरीज शॉक में जा रहे हैं, इनकी जान बचाना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

हेल्थ

Follicular Cysts: Consult Dr. Khyati at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…अंडाशय में थैली (गांठ) क्यूं बनती है और क्या है उपचार..आगरा के...

हेल्थ

Agra Video News: JCCON-2025 will discuss issues of old age and a happy ending to years of life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देश—विदेश के डॉक्टर बुजुर्गों के इलाज पर चर्चा के लिए...

बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

error: Content is protected !!