नईदिल्लीलीक्स(13th September 2021)… करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जेट एयरवेज के विमान फिर आकाश में उड़ान भरेंगे।
शुरू होंगी घरेलू विमान
करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जेट एयरवेज के विमान फिर आकाश में उड़ान भरेंगे। 2022 की पहली वित्तीय तिमाही में जेट एयरवेज की घरेलू उड़ान शुरू हो जाएंगी। उसके बाद अगले वर्ष के मध्यान्ह तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू हो जाएंगी।

फिलहाल कम दूरी की उड़ान शुरू होंगी
जेट एयरवेज के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम दूरी की ही शुरू की जाएंगी। एयरलाइन अधिकारियों के साथ उड़ानों के स्लॉट और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर रही हैं। एयरलाइन उड़ानों के संचालन के लिए एयर आॅपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया में लगी है।
संकट में है विमानन उद्योग
बता दें कि कोरोना महामारी के आने के बाद देश का विमानन उद्योग संकट में है। लॉकडाउन के चलते काफी समय तक विमानों की उड़ानें बंद रहीं। अभी भी सीमित उड़ानों का ही संचालन किया जा रहा है।