आगरालीक्स (09th October 2021 Agra News )… डेनमार्क की प्रधानमंत्री कल देखेंगी ताजमहल. सुबह साढ़े आठ बजे से बंद हो जाएगा ताजमहल. मिनट—टू—मिनट कार्यक्रम जारी. ऐसे में दोपहर के बाद ही आएं सैलानी
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन का मिनट—टू—मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वह आज रात साढ़े आठ बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे होटल ओबरॉय अमर विलास जाएंगी। वहां पर ही नाइट स्टे करेंगी। इसके बाद रविवार सुबह ताजमहल देखेंगी।
ताजमहल सुबह साढ़े आठ बजे से रहेगा बंद
वीवीआईपी विजिट को देखते हुए ताजमहल को सुबह साढ़े आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पीएम सुबह साढ़े नौ बजे होटल से ताजमहल पहुंचेंगी। वह करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगी। ऐसे में पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। उनके जाने के बाद ही ताजमहल को खोला जाएगा।

सुबह साढ़े सात बजे तक दी जाएगी पर्यटकों को एंट्री
सुबह साढ़े सात बजे तक पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक ताजमहल को पर्यटकों से खाली करा लिया जाएगा। फिर यह प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही खुलेगा।
आगरा किला भी बंद रहेगा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुबह 10.50 बजे ताजमहल से आगरा किला पहुचेंगी। वह करीब एक घंटे तक आगरा किला को देखेंगी। सुबह नौ बजे के बाद आगरा किला भी बंद कर दिया जाएगा।
ऐसे में दोपहर के बाद ही आएं सैलानी
पीएम के दौरे को देखते हुए किसी भी परेशानी से बचने के लिए सैलानी अगर दोपहर के बाद ही आएं तो अच्छा रहेगा। तब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। इसके अलावा परेशानी से बचना है तो वे इन दोनों स्मारकों को छोड़कर अन्य स्मारकों को सुबह के समय देख लें।