आगरालीक्स… आगरा में वीकएंड पर घना कोहरा छाया हुआ है, घने बादलों को देख बारिश की आशंका से लोग डरे हुए हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोबारा से बारिश हो सकती है, इससे सर्दी बढ जाएगी।
आगरा में वीकएंड यानी शनिवार की सुबह घने कोहरे से हुई, शीत लहर के साथ गलन भरी सर्दी पड रही है, इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। उन्हें सुबह ठंड में स्कूल जाना पडा। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज हुई थी, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया था।
5 जनवरी को बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच जनवरी को बारिश हो सकती है, इसके बाद दो दिन तक बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे, इससे तापमान में गिरावट के साथ गलन भरी सर्दी पडेगी। इस तरह से एक बार दोबारा मौसम बदल सकता है।
02-Feb 10.0 23.0 Mainly Clear sky
03-Feb 10.0 24.0 Mainly Clear sky
04-Feb 11.0 25.0 Mainly Clear sky
05-Feb 11.0 24.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Feb 12.0 23.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
07-Feb 12.0 23.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm