आगरालीक्स….. आगरा में मनाली जैसी सुबह, मौसम विभाग ने आज कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट जारी किया है। सुबह घने कोहरे के बाद बादल छाए हुए हैं।

आगरा में सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, रविवार को सुबह बारिश हुई थी। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। आस पास के लोग भी दिखाई नहीं दिए, लोग सर्दी में ठिठुरते रहे और सुबह पार्क और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धीरे धीरे कोहरा छटने लगा है और लोगों की चहल कदमी भी शुरू हो गई है।
आज कोल्ड डे और कल से कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आगरा में कोल्ड डे कंडीशन रहेगी, मंगलवार से घना कोहरा छाएगा। लेकिन तापमान बढ़ने लगेगा, 26 जनवरी के बाद सर्दी से राहत मिलने लगेगी।
आईएमडी का अनुमान
24-Jan 8.0 19.0 Cold Day
25-Jan 8.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
26-Jan 7.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
27-Jan 6.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
28-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist
29-Jan 8.0 21.0 Fog or Mist