आगरालीक्स… आगरा में दिन की सुबह घने कोहरे से हुई, न्यूनतम तापमान प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगरा में मौसम इसी तरह से रहेगा।
गुरुवार सुबह घने कोहरे और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए, सडकों पर वाहन रेंग रेंग कर चले, सुबह आठ बजे तक घना कोहरा था। वहीं, 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चलती रही। सुबह नौ बजे तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे ठंडा शहर रहा, आगरा का न्यूनतम तापमान 4 3 तक पहुंच गया।
स्कूल जाने में हुई समस्या
घने कोहरे और शीतलहर चलने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई, सुबह सुबह स्कूल जाने में बच्चों को समस्या आई।
जनवरी में गिरता गया पारा
आगरा में ठंड से लोग जम रहे हैं, तापमान 5 डिग्री है और छह किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है। शीत लहर में आते ही हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहेगा।
गुरुवार को प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा, आगरा का तापमान 3. 9 डिग्री पहुंच गया था। शनिवार सुबह से ही हाड कंपा देने वाली सर्दी पड रही है, सुबह कोहरे से हुई है, शीत लहर से लोग घरों में कैद हैं।
आगरा में गलन भरी सर्दी पड रही है, सुबह से घना कोहरा छाया रहा, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही। वहीं, तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे कोहरा हल्का हुआ लेकिन चार किलोमीटर प्रति घंटा की दर से शीत लहर चल रही है। कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए हैं।सुबह से द्रश्यता शून्य है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।