आगरालीक्स… आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव की उम्र हो गई है, वह अब चश्मा पहन लें, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश में हो रहा विकास दिखाई दे।
शनिवार को आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव की उम्र अब 40 वर्ष हो गई है। उन्हें अब चश्मा पहनना चाहिए। जिससे उन्हें भाजपा सरकार का विकास नजर आए। वे बोले अखिलेश यादव ने जो विकास किया उसमें ईमानदारी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि यूपीकोका से विपक्ष डर क्यों रहा है। यह सही है कि अखिलेश यादव पर यूपीकोका नहीं लगेगा लेकिन उनके साथ यदि भूमाफिया, खनन माफिया पाया जाएगा तो उसे नहीं बख्शा जाएगा। नौ महीनों में सरकार ने गरीब, किसान के लिए बहुत किया है। किसानों का कर्ज माफ किया है।
इसमें कोई सच्चाई नहीं क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आपके बीच कोई अनबन है? इस सवाल के जवाब में केशव मौर्य ने कहा कि यह सनसनीखेज खबर तो हो सकती है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए काम हो रहा है। योगी सरकार के आते ही अपराधियों में खौफ है।
योगी आदित्यनाथ और हमारा एक ही मकसद है कि प्रदेश को नंबर एक बनाना है।
आलू के लिए बनाई जा रही योजना
आगरा में बर्बाद हो रहे आलू किसान की समस्या के संबंध में सवाल उठने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आलू किसानों के हित के लिए हमने समर्थन मूल्य लागू किया था।
आगरा में आलू किसान परेशान हैं आलू फेंका जा रहा है। ऐसी स्थिति आगे उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार अपनी ओर से योजना बना रही है। जल्द ही कुछ ऐसा इंतजाम किया जाएगा जिससे आलू किसानों को अपना आलू फेंकना न पड़े।
रिवाल्वर लेकर घुसा युवक
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सर्किट हाउस पर उप मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं से मिलना था। वह पार्क में बैठे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे बात करने लगे। इसी बीच शैलेंद्र गुलाटी नामक युवक उनके पास तक पहुंच गया। उस पर रिवॉल्वर थी, पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ गई, उसे हिरासत में ले लिया, बाद में उसे छोड दिया।