Tuesday , 20 October 2026
Home आगरा Despite being expensive, there is a high demand for MP’s peanuts in Agra, know the reason
आगराटॉप न्यूज़

Despite being expensive, there is a high demand for MP’s peanuts in Agra, know the reason

258

सबसे ज्यादा राजस्थान से आ रही, एमपी वाली तलाशी जा रही, आगरा में दो राज्यों की मूंगफली और कांटे की टक्कर, कौन भारी ?

आगरा में इन दिनों लोग गरमा—गरम मूंगफली का स्वाद ले रहे हैं। जगह—जगह जमीन पर लगी दुकानों के साथ ही ठेलों पर जबरदस्त भीड़ लग रही है। इस समय जिस मूंगफली की सबसे ज्यादा डिमांड है वह मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। यह स्वाद में अधिक मीठी है, रंग एकदम भूरा है। राजस्थान की मूंगफली से दाम में इक्कीस होने के बावजूद लोग एमपी की मूंगफली तलाश रहे हैं।

किसी के लिए टाइम पास, किसी के सफर की साथी
ठंड के दिनों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गर्मागरम मूंगफली खाना पसंद न हो। गुननुनी धूप में बैठकर मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और है। ये छोटा सा दाना सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में अगर मूंगफली न खाई तो समझो कुछ अधूरा सा है। चौपाल से लेकर नुक्कड़ तक, बस से लेकर ट्रेन तक मूंगफली के दाने हजारों लोगों के साथी हैं। मूंगफली किसी के लिए टाइमपास है तो किसी की ठंड भगाने का तरीका है। यही कारण है कि इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है।

सबसे ज्यादा यहां से आ रही
इस सीजन में ताजा मूंगफली आती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आगरा में सबसे ज्यादा मूंगफली की आमद राजस्थान और मध्य प्रदेश से है। राजस्थान नंबर एक तो मध्य प्रदेश नंबर दो पर है। अधिकांश स्थानों पर राजस्थान वाली मूंगफली मिल रही है, लेकिन लोगों को तलाश एमपी वाली मूंगफली की है। इसका कारण है कि यह स्वाद में राजस्थान वाली मूंगफली से इक्कीस है। हालांकि इस बार दोनों ही जगह की मूंगफली स्वाद में बेहतर है।

180 रूपये किलो है दाम
स्वाद में इक्कीस होने के कारण एमपी की मूंगफली राजस्थान वाली पर दाम में भी भारी पड़ रही है। राजस्थान की मूंगफली जहां 140 रूपये किलो में उपलब्ध है तो वहीं एमपी की मूंगफली का दाम 180 रूपये किलो है।

कच्ची है, मगर गीलापन बिल्कुल नहीं
न्यू आगरा में इस मूंगफली को काफी दिन से ठेले पर बेच रहे एक बुजुर्ग कहते हैं कि एक तो यह मूंगफली स्वाद में बढ़िया है। एमपी से आई इस कच्ची मूंगफली की खासियत कच्ची होने के बावजूद इसका कम गीलापन, स्वाद में मिठास और कलर में भी एकदम भूरी है। हां यह भाव में राजस्थान की मूंगफली से 20—30 रूपये महंगी जरूर है।

चिकनी मिट्टी की है मूंगफली
दयालबाग में ही व्यापारी सुरेश ने बताया कि एमपी की यह मूंगफली चिकनी मिट्टी में पैदा होती है, जो कच्ची ही खाने में एकदम मीठी लगती है। भुनने के बाद तो इसका स्वाद जबरदस्त आता है। इसे शहरवासी पसंद करने के साथ काफी मात्रा में खरीद रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

error: Content is protected !!