आगरालीक्स…सिनेमाघरों में ‘रूल’ कर रही पुष्पा के बीच, डिस्पैच का दमदार ट्रेलर भी ‘फायर’ है, दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
आगरा में सिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा रूल कर रही है। ज्यादातर शो की टिकटें हाउसफुल जा रही हैं तो वहीं सिनेमाघरों की विंडो के बाहर लाइन लग रही है। लेकिन एंटरटेनमेंट यहां खत्म नहीं हुआ है। इस बीच मनोज वाजपेई की एक फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने 3 दिसंबर को इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘डिस्पैच’ का ट्रेलर जारी किया था। इसके बाद से ही इस फिल्म ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आगरा में भी यंगस्टर्स मनोज वाजपेई की इस आगामी फिल्म का ट्रेलर खूब देख रहे हैं, जो उन्हें फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर रहा है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने जॉय बैग की भूमिका निभाई है, जो एक क्राइम जर्नलिस्ट है, जो एक खतरनाक जांच में उलझ जाता है। यह फिल्म 13 दिसंबर को जी फाइव पर रिलीज होगी।
ट्रेलर में क्राइम जर्नलिस्ट जॉय बैग अपने अखबार डिस्पैच के लिए सबसे बड़ी खबर को उजागर करने के मिशन पर है।