मथुरालीक्स…भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर का यू ट्यूब चैनल हैक कर डाली आपत्तिजनक कंटेट. साइबर सेल पहुंची शिकायत
भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर के धार्मिेक यू ट्यूब चैनल्स शनिवार को हैकरों ने हैक कर लिए. यही नहीं चैनल्स पर आपत्तिजनक कंटेट भी डालने की जानकारी मिली है. इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है. टीम द्वारा रिकवर कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर के कथा प्रसंग, धार्मिक संदेश, प्रियांकांत जू मंदिर व कथा कार्यक्रमों की न्यूज पांच यू ट्यूबचैनल पर प्रसारित होती है. इन चैनल्स में करीब 40 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं. अज्ञात हैकरों ने चैनल्स के नाम बदल दिए और इन पर आपत्तिजनक कंटेट डाल दिए.संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज की छवि खराब करने के लिए अराजकतत्वों ने ऐसा किया है.