आगरालीक्स…आगरा में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल. खबर में जानिए आखिर किस वजह से हुई लड़ाई. पुलिस ने
आगरा के थाना एत्मादृदौला क्षेत्र में आज दोपहर को दो पक्ष आमने—सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है. बताया जाता है कि कार के सड़क पर खड़ी बाइक से टकराने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसमें एक पक्ष शादी वाले घर से है. आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की है. पुलिस थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 में रहने वाले पंकज कुमार के घर में शादी है. दोपहर 12 बजे वह अपने परिवार की महिलाओं को लेकर मैरिज होम छोड़ने जा रहे थे. रास्ते में मंडी समति के पास सर्विस रोड पर खड़ी बाइक से उनकी कार टकरा गई. इस पर बाइक मालिक इकबाल उनसे लड़ने लगा. आरोप है कि थोड़ी देर बाद इकबाल अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया और जमकर मारपीट करने लगा. दोनों पक्ष आमने—सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी. इसका वीडियो वायरल होने पर सूचना पुलिस तक पहुंच गई.