आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा में महिलाओं ने हाथों में रचाई श्री गिर्राज जी महाराज के नाम की मेहंदी. दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के मेहंदी उत्सव में बिखरे भक्ति के स्वर
26-27 दिसम्बर को गोवर्धन में होगा दिव्य छप्पन भोग महोत्सव
विध्नविनाशक गणपति की आराधना के साथ प्रारम्भ हुआ मेहंदी उत्सव में भक्तिमय भजनों के साथ मेहंदी के गीतों की भी उमंग शामिल थी। मौका था श्री गिरार्जजी सेवा मंडल द्वारा गोवर्धन में 26-27 दिसम्बर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के तहत मेहंदी उत्सव का। वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित मेहंदी उत्सव में सभी सदस्यों ने श्री गिर्राज जी महाराज के नाम की मेहंदी हाथों में रचाई।

मेहंदी के गीतों पर झूमी महिलाएं
दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के उत्साह और उमंग में डूबी महिलाएं। बालों में गजरा, हाथों में मेहंदी और ओठों पर गिरार्ज जी महाराज के भजन। मेरा दिल दीवाना हो गया वृन्दावन की गलियों में… कन्हैया ले चल पल्ली पार…, मेरे बांके बिहारी लाल, मन रखियों अपने चरनन में…, राधे मुझको तेरा बड़ा सहारा है… जैसे भजनों के भक्तिमय स्वर। इसके साथ मेहंदी के गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। गिरार्ज जी सेवा मंडल के सदस्यों ने सभी शहरवासियों को 22-27 दिसम्बर के लिए गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, उर्मिला माहेश्वरी, स्वीटी गर्ग, सीमा गोयल, कल्पना जैन, कविता अग्रवाल, रेनू बंसल, रुचि बंसल, प्रियंका अग्रवाल, रेखा माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, हेमा, निदि, रुचि सोनाली आदि उपस्थित थीं।