नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता को खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल तो केरल को बनाया ठिकाना…
केरल के पलक्कड़ में जनसभा को किया संबोधित
पीएम मोदी ने यह बात आज केरल के पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा,कांग्रेस के एक बड़े नेता को यूपी में अपनी खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने केरल में अपना नया ठिकाना बना लिया है।
कांग्रेस ने चुनाव जीतने को यह किया है
पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए उस संगठन से पॉलीटिकल बैकडोर से समझौता किया है, जिसे देश विरोधी गतिविधि के लिए बैन किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कॉर्पोरिटव बैंक के पैसे लूटे हैं। उन लोगों ने इस बार में एक शब्द कहा है क्या।
युवराज वोट मांगेंगे लेकिन हक के मुद्दों पर नहीं बोलेंगे
पीएम ने कहा कांग्रेस के युवराज केरल के लोगों से वोट तो मांगेगे लेकिन आपके हक में आपके मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे।