Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Director Luv Ranjan marry with Alisha Vaid in Agra on 20th February 2022, Marriage celebration start in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Director Luv Ranjan marry with Alisha Vaid in Agra on 20th February 2022, Marriage celebration start in Agra…#agranews

311

आगरालीक्स…#आगरा में #RanbirKapoor, #Shradhakapoor, #KartikAaryan, वरुण शर्मा सहित कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा. आगरा में इस फेमस डायरेक्टर की शादी…सेलिब्रेशन शुरू…

डायरेक्टर LuvRanjan की है शादी
प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले ​डायरेक्टर लव रंजन की शादी आगरा के एक होटल में हो रही है. लव रंजन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा से शादी करने जा रहे हैं. लव रंजन की शादी को लेकर आगरा में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है. चॉकलेटी स्टार रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन भी इस वेडिंग में शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही फुकरे स्टार वरुण शर्मा और संगीतकार प्रीतमभी इस शादी में शामिल हो रहे हैं. मीडिया सोर्स के अनुसार रणबीर कपूर, वरुण शर्मा, प्रीतम शादी में शामिल होने के लिए आगरा पहुंच चुके हैं. कार्तिक आर्यन और इशिता राज और सनी सिंह दिल्ली में है और वे भी जल्द आगरा में आ सकते हैं.

Image

20 को शादी, 18 से सेलिब्रेशन शुरू
मीडिया सोर्स के अनुसार लव रंजन और अलीशा वैद्य की शादी 20 फरवरी को आगरा के होटल होटल ओबरॉय अमर विलास में हो रही है. शादी का सेलिब्रेशन 18 फरवरी से शुरू हो गया है. रणबीर कपूर और वरुण शर्मा सहित प्रीतम आज यानी 19 फरवरी को आगरा पहुंच चुके हैं. रविवार को कार्तिक आर्यन, इशिता राज और श्रद्धा कपूर भी आगरा आ सकते हैं. ऐसा पहली बार होगा कि एक साथ इतने बड़े कलाकार एक साथ आगरा में होंगे.

Image

ताजनगरी में तीन दिन शादी का जश्न
डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा वैद्य की शादी 20 फरवरी को है लेकिन 18 फरवरी से ही आगरा में डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा वैद्य की शादी का जश्न शुरू हो गया है। यहां के पंचतारा होटल में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बॉलीवुड के सेलेब्रटी आगरा आ चुके हैं।
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए दूल्हा और दुल्हन के ड्रेस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा वैद्य स्कूल में साथ पढ़े हैं। बॉलीवुड के डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा वैद्य शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को पहनेंगे। 20 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे और ताजमहल की नगरी में सात फेरे लेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!