Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Online/Offline: Students in tension regarding final exams in Agra…#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Online/Offline: Students in tension regarding final exams in Agra…#agranews

191

आगरालीक्स…स्कूलों में फाइनल एग्जाम आ रहे हैं. बच्चों और पेरेंट्स को एग्जाम की तैयारियों की टेंशन नही. आफलाइन या आनलाइन एग्जाम को लेकर है. अपनी राय दें..

कोरोना की तीसरी लहर पर लगभग पूरी तरह से नियंत्रण है. सरकार द्वारा कोरोना के कारण लगीं लगभग सभी पाबंदियां अब समाप्त भी कर दी गई हैं. कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चे स्कूल जा रहे हैं. स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश हैं. अब फाइनल एग्जाम आने वाले हैं. मार्च की शुरुआत के साथ ही कई स्कूलों में फाइनल एग्जाम शुरू हो जाएंगे. इसके लिए स्कूलों द्वारा बच्चों और उनके पेरेंट्स को मैसेजेस भी किए जा चुके हैं. एग्जाम को लेकर बच्चा कितना तैयार है, इसकी टेंशन न तो बच्चे को है और न ही उनके पेरेंट्स को. इस समय एक ही बात की टेंशन हैं कि एग्जाम आनलाइन होंगे या आफलाइन.

एग्जाम की तैयारियां पूरी नहीं
कोविड के कारण अधिकतर स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई की गई, जिससे कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न उत्पन्न हो. इसके लिए बच्चों के आनलाइन एग्जाम्स भी लिए गए और आनलाइन ही सारी एक्टिविटीज की गईं, लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर पर लगभग पूरी तरह से नियंत्रण है. सरकार द्वारा सभी सकूलों को खोल दिया गया हे. बच्चों की पढ़ाई आफलाइन चल रही है, लेकिन अधिकतर पेरेंट्स का कहना है कि आनलाइन पढ़ाई के कारण फाइनल एग्जाम को लेकर बच्चों की तैयारियां पूरी नहीं हैं. वह स्कूल में जाकर कैसे एग्जाम देंगे. इनमें सबसे अधिक टेंशन छोटे बच्चों के पेरेंट्स को है. उनका मानना है कि अगर एग्जाम आनलाइन ही किए जाएं तो ज्यादा बेहतर होगा. पेरेंट्स का कहना है कि दूसरी लहर के कारण इस सेशन में स्कूलों में बच्चों की आनलाइन पढ़ाई की गई. दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अगस्त मे स्कूल खोले गए लेकिन दिसंबर में फिर से कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी, जिसके बाद स्कूलों में फिर से बच्चों की पढ़ाई आनलाइन हुई.

स्कूलों में आफलाइन एग्जाम
अधिकतर बच्चें और पेरेंट्स भले ही आनलाइन एग्जाम्स की डिमांड कर रहे हों लेकिन स्कूलों में इस बार आफलाइन एग्जाम ही कराए जाएंगे. आगरा के अधिकतर स्कूलों में फाइनल एग्जाम आफलाइन ही कराए जाने का निर्णय लिया जा चुका है. उन्होंने इसके लिए पेरेंट्स और बच्चों को मैसेज भी भेज दिए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!