आगरालीक्स …आगरा में जिला प्रशासन की टीम ने आरटीओ कार्यालय में छापा मारा, इससे खलबली मच गया, पुलिस ने गेट बंद कर दिए हैं और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। जो बाहर निकल रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके कि ये दलाल तो नहीं हैं।
शुक्रवार सुबह एडीएम प्रोटोकॉल और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस पफोर्स के साथ आरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी के पास पहुंचे। जिला प्रशासन की टीम के कार्यालय में पहुंचते ही खलबली मच गई, आरटीओ कार्यालय से लोग भागने लगे, गेट पर पुलिस होने से लोग दीवार फांद कर भागने की कोशिश करने लगे। इसमें से कुछ को पकड लिया गया।

आरटीओ कार्यालय में दलाल सक्रिय रहने पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस से लेकर पंजीकरण का काम दलाल करवाते हैं, आम लोगों का काम नहीं होता है। इसे लेकर टीम ने छापा मारा है, अभी पूछताछ की जा रही है।