आगरालीक्स ..आगरा में लॉक डाउन में सख्ती करते ही धडाधड चालान काटे, डॉक्टर, नर्स के साथ आवश्यक कार्य में लगे लोगों के भी चालान काट दिए, शिकायत पर 25 चालान निरस्त कर दिए हैं। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि आपात स्थित में जाने पर आवश्यक कार्य में जुटे पास धारकों के चालान कर दिए गए थे, उनकी शिकायत पर जांच कराई गई, इसके बाद चालान निरस्त किए गए हैं, इस तरह के मामलों में जांच के बाद चालान निरस्त किए जा रहे हैं।
आगरा में पिछले एक सप्ताह से पुलिस ने सख्ती की, सडक पर निकलने वाले लोगों के फोटो खींचकर चालान जारी कर दिए। 5800 से 6100 रुपये तक के चालान जारी किए गए। चालान का मैसेज पहुंचने के बाद लोगों के होश उड गए, इसमें तमाम लोग आवश्यक कार्य से जुडे हुए थे, उन पर पास भी थे, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल थे।
25 लाइसेंस किए निरसत
डॉक्टर, नर्स सहित आवश्यक कार्य से जुडे लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास की कॉपी के साथ शिकायत की, इसमें कहा गया कि उन्हें पास जारी किया गया है। डयूटी पर बाइक और कार से जा रहे थे, इसके बाद भी चालान जारी कर दिए गए। इन मामलों की जांच कराई गई, ऐसे 25 चालान निरस्त कर दिए गए हैं।
आनलाइन जमा कर सकते हैं चालान का शुल्क
ई चालान कटने के बाद मोबाइल पर मैसेज आ रहा है, इसमें एक लिंक भी दिया जा रहा है, इस लिंक को क्लिक कर आनलाइन चालान का शुल्क जमा किया जा सकता है। पुलिस ने लॉक डाउन 4 में और सख्ती कर दी है, सडक पर निकनले वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।