
कान्सेप्ट फोटो
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित गंगाराम हॉस्पिटल में विनीता राठौर पत्नी किशोर राठौर ने सुबह 5 29 पर बेटे को जन्म दिया, इसके 90 मिनट बाद स्नेहलता पत्नी हीरा सिंह की सात बजे डिलीवरी हुई, उसके भी बेटा हुआ है।
स्नेहलता के परिजनों का कहना है कि उनको बताया गया कि बेटा स्वस्थ्य है और वजन 3 किलोग्राम है। कुछ देर बाद कहा गया कि बच्चे का वजन 2 5 किलोग्राम है और उसे जन्मजात सीटीईवी है, इसमें पैर का पंचा अंदर की तरफ मुडा होता है। इस तरह के केस में दो महीने के बच्चे के प्लास्टर चढा दिया जाता है। इसके बाद भी सही न होने पर आॅपरेशन किया जाता है। स्नेहलता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जो बेटा विनीता का बताया जा रहा है, वह उनका है। हॉस्पिटल में बच्चा बदल दिया गया है, उनका बेटा स्वस्थ था और उसकी जगह विकलांग बच्चा दे दिया है। इस मामले में पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखकर अपनी तरफ से डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा है।
Leave a comment