
शनिवार को मोहब्बत की निशानी आगरा के ताजमहल का दीदार करने के लिए एक्ट्रेस विद्या बालन अपने पति सिदृार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची। शनिवार को ताजमहल में विद्या बालन को देख उनके प्रशंसकों की भीड उमड पडी। उन्होंने सिदृार्थ के साथ ताज महल का दीदार किया, संगमरमरी हुस्न के साथ ताजमहल की पच्चाकारी की जानकारी ली। उन्होंने अपने पति के हाथ में हाथ डालकर फोटो कराए।
विदया बालन अपने पति सिदार्थ रॉय कपूर के साथ पौने पांच बजे ताजमहल पहुंची। कुछ पुलिसकर्मी उनके साथ थे, लेकिन जब पर्यटकों ने उन्हें देखा, तो ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच विद्या खुद को असहज महसूस करने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद विद्या ने ताज का दीदार किया।
ताज की खूबसूरती को देखकर विद्या बालन रोमांचित थी। उन्होंने अपने पति के साथ चबूतरे पर बैठकर फोटोग्राफी कराई।
टीएलएफ में होंगी शामिल
आगरा में ताज साहित्य उत्सव (टीएलएफ) चल रहा है, ताज साहित्य उत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार को अपने पति के साथ आगरा पहुंची। यहां कुछ देर होटल में ठहरने के बाद ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद होटल लोट गई, उनसे मिलने वालों की भीड लगी रही।
बता दें कि विद्या बालन होटल क्लार्क शिराज में चल रहे ताज साहित्य उत्सव (टीएलएफ) में शिरकत करने के लिए आई हैं। रविवार को उनका एक सत्र है, जिसमें वे मौजूद रहेंगी।
Leave a comment