Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Doctor beaten up by SP leader in Agra
agraleaks

Doctor beaten up by SP leader in Agra

doctor
आगरालीक्स
 …………आगरा कें सपा नेता ने लेप्रोस्कोपिक सर्जन के साथ अभद्रता और मारपीट की, उनका हाथ तोड दिया, उनकी पत्नी से भी अभद्रता की गई। इस मामले में आरोपी सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरके पुरम (ताजनगरी) निवासी डा. एसके चंद्रा लेप्रोस्कॉपिक सर्जन हैं। उनका घर में ही चंद्रा हास्पिटल है। 20 अक्टूबर को वह घर की छत पर खड़े थे। उनके घर के पास स्थित एक नर्सिंग होम का कर्मचारी रवि घर के बाहर कूड़ा डाल रहा था। डाक्टर ने कर्मचारी से कूड़ा कहीं और डालने के लिए बोल दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने उनसे अभद्रता कर दी। इसके बाद किसी से फोन पर बात करने लगा, जिस पर सपा नेता पप्पू यादव, उनका भाई जितेंद्र और एक चौहान नाम का व्यक्ति पहुंच doc doc 2गया।
आरोप है कि उन लोगों ने उनसे अभद्रता की। उनका एक हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, जिससे उसमें फ्रेक्चर हो गया। शोर सुनकर उनकी पत्नी डा. संजना, नौकरानी और ड्राइवर आए तो उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। जातिसूचक शब्द बोलने के बाद धमकी देते हुए चले गए।
एसके चंद्रा का कहना है कि पप्पू यादव सपा नेता हैं। वह एक मंत्री का करीबी भी है। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि मारपीट, गालीगलौज, धमकी सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा नेता पप्पू यादव का कहना है कि डाक्टर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बीचबचाव कराया था। उन्होंने मारपीट नहीं की है। आरोप गलत है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!