आगरालीक्स ..आगरा में गतिमान एक्सप्रेस के सामने नील गाय आ गई, इससे कैटल गार्ड टूट गया है, आगरा कैंट स्टेशन पर उसे सही किया जा रहा है, इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
शनिवार को आगरा से दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहले सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के सामने कीठम के पास नील गाय आ गई, इससे कैटल गार्ड टूट गया, कुछ देर के लिए ट्रेन खडी होने के बाद आगरा कैंट स्टेशन रवाना हुई, यहां मरम्मत की जा रही है।
गतिमान से जुडी खास बातें
गतिमान एक्सप्रेस अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है
निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी. वापसी में यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी.
दिल्ली से आगरा के बीच 188 किलोमीटर का सफर 100 मिनट में पूरा करेगी.
शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन रोज चलेगी.
इस ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और आठ एसी चेयर कार कोच होंगे.
एसी चेयर कार में किराया 750 रुपये, जबकि एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार में 1500 रुपये होगा.
होस्टेस गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी और प्लेन की तरह यात्रियों को सीट पर सर्विस दी जाएगी.
यात्रियों को मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी.
ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं.
यात्रियों को उपमा, मिनी डोसा, इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिए जाएंगे.
इंटरनेट फोटो
Leave a comment