आगरालीक्स… आगरा के डॉ अनुभव अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। 15 जून से डॉ अनुभव अग्रवाल जेल में हैं।
आगरा के डॉ अनुभव अग्रवाल ने अपनी डॉक्टर पत्नी की जिम ट्रेनर से दोस्ती का विरोध किया। इसके बाद शार्प शूटर को जिम ट्रेनर की हत्या करने की पांच लाख रुपये में सुपारी दी थी। 15 जून को पुलिस ने डॉक्टर, शार्प शूटर सहित चार को जेल भेज दिया। इस मामले में बुधवार को अधीनस्थ कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया, इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद डॉ अनुभव अग्रवाल की जमानत के लिए सत्र न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।
पांच साल पहले हुई शादी
डॉ अनुभव की पांच साल पहले शादी हुई थी, उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। वह जिम जाने लगीं, यहां उनकी एक युवक से दोस्ती हो गई, मोबाइल पर बात होने लगीं, इसका अनुभव ने विरोध किया। इसके बाद भी उनकी डॉक्टर पत्नी का अपने दोस्त के साथ पफोन पर बात करना जारी रहा। इसके बाद उन्होंने युवक को रास्ते से हटाने के लिए शार्प शूटर को सुपारी दे दी।
ये है मामला
15 जून 2019 को प्रेसवार्ता में एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस ने शूटर सतवीर (निवासी निर्भया गढ़ी, थाना पचोखरा, फिरोजाबाद), रजत उर्फ रमाकांत (निवासी न्यू सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड), दीपक (निवासी नई आवादी, सोहल्ला सदर) और डा. अनुभव अग्रवाल बाग फरजाना, सिविल लाइंस, थाना हरीपर्वत को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी विकास (निवासी धनौली, थाना टूंडला, फिरोजाबाद) अभी फरार है। आरोपियों से एक रिवाल्वर, एक बाइक बरामद की है। वहीं जिस कैफे में बातचीत की गई, उसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं, जिसमें डा. अनुभव सतवीर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।