आगरालीक्स…… आगरा में 28 जून को रिलीज होने जा रही मूवी आर्टिकल 15 का विरोध तेज हो गया है, अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय ने फ़िल्म बैन करने के लिए गुरुवार को आगरा के जिला न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में डॉ मदन मोहन शर्मा वादी हैं। इस मामले में कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

आगरा में आर्टिकल 15 मूवी का ब्राहृमण समाज विरोध कर रहा है, डॉ मदन मोहन शर्मा के नेत्रत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान ब्राहृामण समाज के कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र जिला प्रशासन को सौंपा था। अब मूवी की रिलीज के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अधिवक्ता नितिन शर्मा, अधिवक्ता उमाकांत सारस्वत, अधिवक्ता राम मोहन शर्मा, अधिवक्ता एसपी भारद्वाज, अधिवक्ता तरुण तिवारी, अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा, अधिवक्त रुपेश भारद्वाज, अधिवक्ता अमित शर्मा, अधिवक्ता पुष्पेंद्र, अधिवक्ता दीपक आदि मौजूद रहे।
यह है मामला

फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में ऊंची जाति के अभियुक्तों द्वारा नीची जाति से दुष्कर्म और हत्या का अपराध करने का जिक्र है साथ ही जाति आधारित संवाद और टिप्पणियां हैं। आयुष्मान खुराना अभिनीत मूवी आर्टिकल 15 मूवी 28 जुलाई को देश भर में रिलीज हो रही है।