आगरालीक्स .(Agra News 19th November)..आगरा के जिला अस्पताल में एक भक्त लड्डू गोपाल की मूर्ति को लेकर पहुंचे। पूजा की तैयारी करते समय लड्डू गोपाल के गिरने से चोट लग गई, उन्हें प्लास्टर लगाया गया।
आगरा के ख्वासपुरा खेरिया मोड़ पथवारी देवी मंदिर में पुजारी लेखराज आज सुबह 5 बजे लड्डू गोपाल को पूजा अर्चना करने से पहले स्नान करा रहे थे। उनके हाथ से लड्डू गोपाल की मूर्ति गिर गई। मूर्ति गिरने से पुजारी का बुरा हाल हो गया, लड्डू गोपाल के चोट लगने और उन्हें दर्द होने के अहसास से वे बेहोश होकर गिर गए। वे लड्डू गोपाल गोपाल को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे।

इलाज न करने पर हंगामा
लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंचे पुजारी लेखराज ने इलाज करने के लिए कहा, डॉक्टर ने पर्चा बनवाकर लाने के लिए कह दिया। वे पर्चा बनवाने पहुंचे लेकिन पर्चा नहीं बना, इस पर पुजारी ने हंगामा कर दिया।
डॉक्टर ने लगाया प्लास्टर
लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पुजारी बिलखने लगे, डॉक्टरों ने उन्हें समझाया । पर्चा बनवाने के बाद लड्डू गोपाल को प्लास्टर लगाया गया, इसके बाद पुजारी शांत हुए और अपने लड्डू गोपाल को ले गए।