आगरालीक्स…। आगरा से सूरत-मुंबई-गोवा के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने की भी मांग उठी है।
मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने आए नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नन्दी) को व्यापार प्रकोष्ठ ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें आगरा से सूरत होते हुए मुम्बई गोवा के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने आगरा व्यापार मंडल के साथ बैठक राजेश अग्रवाल के आवास पर की और कैबिनेट मंत्री से वार्ता कर इसे शुरू कराने का आश्वासन दिया। टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी, राजेश अग्रवाल संदीप गुप्ता ने स्वागत किया। अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, भगवान दास बंसल, अतुल बंसल, सर्व प्रकाश शोकी भाई रोहित कत्याल आदि थे।