आगरालीक्स…(13 November 2021 Agra News) आगरा में खुशहाल परिवार और परिस्थितियों पर डॉक्टरों ने किया चिंतन. आईएमएस और एओजीएस ने ऑनलाइन पब्लिक फोरम….
ये था विषय
इंडियन मीनोपॉज सोसायटी, आगरा मीनोपॉज सोसायटी द्वारा आगरा ऑब्स एंड गायनी सोसायटी के सहयोग से शनिवार को ऑनलाइन नेशनल पब्लिक फोरम आयोजित किया गया। इसका विषय विवाह के बाद खुशहाल पारिवारिक जीवन था। मुख्य अतिथि आईएमएस की अध्यक्ष डा. अंबुजा और जालंधर से डा. सुषमा चावला ने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ती दूरियों और उनके साइड इफेक्ट जैसे घरेलू हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले विपरीत प्रभाव को देखते हुए इस तरह के फोरम और कार्यशालाएं बहुत जरूरी हैं। विशिष्ट अतिथि आईएमए कीं सचिव डा. सुधा शर्मा ने महिला स्वास्थ्य के लिहाज से खुशहाल परिवार को जरूरी बताया।
एक दूसरे को समझना जरूरी
वक्ता के रूप में डा. दर्शना ठक्कर ने एक-दूसरे को समझें प्यार से विषय पर विचार रखे। कहा कि बेहतर पारिवारिक जिंदगी के लिए एक-दूसरे को साथ और आपसी समझ का बहुत महत्व है। इस सत्र की अध्यक्षता डा. मधु राजपाल और डा. रागिनी अग्रवाल ने की। इसके अलावा एक पैनल डिस्कशन हुआ, जिसमें शादी-विवाह और नोंक-झोंक विषय पर चर्चा हुई। डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. विपुल कपाडिय़ा, डा. अमिता शर्मा, डा. सुनीता रानी, डा. अर्चना द्विवेदी पैनलिस्ट थे। मध्यस्थता एओजीएस की अध्यक्ष डा. आरती मनोज और डा. दर्शना ने की। डा. आरती मनोज ने बताया कि महिलाओं का उपचार करने के साथ ही डॉक्टर्स उनकी मनोस्थिति को भी समझने लगते हैं। ऐसे में घर-परिवार की स्थितियों में सुधार की कोशिश एक सामाजिक जिम्मेदारी की तरह है, जो वे जरूरत पडऩे पर निभाते भी हैं। सचिव डा. सविता त्यागी ने कहा कि घर में सुकून का वातावरण महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। संचालन डा. रत्ना शर्मा ने किया। इस फोरम में आगरा के अलावा अन्य शहरों के डॉक्टर्स भी शामिल हुए।