
विवि में हजारों छात्रों को मार्कशीट और डिग्री नहीं मिली है। छात्रों की समस्याओं को देखने के बजाय विवि के अधिकारी कॉलेजों को मान्यता देने में जुटे हैं। इसके विरोध में सपा छात्र सभा द्वारा विवि में धरना दिया जा रहा है। उन्होंंने शुक्रवार को पडडे पर कुलपति, कुलसचिव और उसकी पूंछ पर पीआरओ का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी शनिवार को विवि में कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आलोक यादव के नेत्रत्व में छात्र नेता विवि में तीन गधे ले आए। इन गधों पर कुलपति और विवि के अधिकारियों के नाम लिखकर प्रदर्शन किया। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की, भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरते हैं तो बडा प्रदर्शन किया जाएगा।
आज है परीक्षा समिति की बैठक, होगा हंगामा
विवि में रविवार 11 बजे गेस्ट हाउस में परीक्षा समिति की बैठक है। इसमें परीक्षा कार्यक्रम के साथ सामूहिक नकल में पकडे गए कॉलेजों पर चर्चा की जाएगी। इसमें हंगामा हो सकता है।
Leave a comment