Tuesday , 21 April 2026
Home हॉट न्यूज़ Donkey agitation in Agra Univ. by SP student union
हॉट न्यूज़

Donkey agitation in Agra Univ. by SP student union

103

donk
आगरालीक्स….
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि की अव्यवस्थाओं पर सत्तारूढ सपा पार्टी के छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। शिक्षा के मंदिर में राज्यपाल के प्रतिनिधि कुलपति का पोस्टर गधे पर चस्पा कर घुमाया। कुलपति और विवि अधिकारियों के मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान विवि में कर्मचारी और काफी संख्या में छात्र भी थे। विवि से मार्कशीट और डिग्री न मिलने से छात्रों में आक्रोश है, लेकिन वे इस तरह के प्रदर्शन का समर्थन नहीं करते हैं।
विवि में हजारों छात्रों को मार्कशीट और डिग्री नहीं मिली है। छात्रों की समस्याओं को देखने के बजाय विवि के अधिकारी कॉलेजों को मान्यता देने में जुटे हैं। इसके विरोध में सपा छात्र सभा द्वारा विवि में धरना दिया जा रहा है। उन्होंंने शुक्रवार को पडडे पर कुलपति, कुलसचिव और उसकी पूंछ पर पीआरओ का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी शनिवार को विवि में कोई अधिकारी नहीं आया। इस पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आलोक यादव के नेत्रत्व में छात्र नेता विवि में तीन गधे ले आए। इन गधों पर कुलपति और विवि के अधिकारियों के नाम लिखकर प्रदर्शन किया। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की, भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरते हैं तो बडा प्रदर्शन किया जाएगा।
आज है परीक्षा समिति की बैठक, होगा हंगामा
विवि में रविवार 11 बजे गेस्ट हाउस में परीक्षा स​मिति की बैठक है। इसमें परीक्षा कार्यक्रम के साथ सामूहिक नकल में पकडे गए कॉलेजों पर चर्चा की जाएगी। इसमें हंगामा हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!