Saturday , 8 August 2026
Home आगरा Door to door survey of people suffering from fever will be done in Agra from tomorrow#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Door to door survey of people suffering from fever will be done in Agra from tomorrow#agranews

212

आगरालीक्स…(6 September 2021 Agra News) आगरा में कल से घर—घर बुखार से पीड़ित लोगों को चिन्हित किया जाएगा. कोविड का टीका न लगवाने वालें भी लिए जाएंगे लिस्ट में…

7 से 16 सितंबर तक किया जाएगा घर-घर सर्वे
स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत जानने के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाएगा। 7 से 16 सितंबर तक संचालित होने वाले इस अभियान में आशाएं घर घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 7 सितंबर से 16 सितंबर तक घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिन्होंने कोविड टीके की पहली खुराक भी नहीं ली है।

सर्वे के लिए टीमों का गठन
एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जनपद में घर-घर सर्वे के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक सर्वेक्षण में 2 सदस्य होंगे।टीम प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भ्रमण कार्य करेगी। पल्स पोलियो अभियान की तरह टीम प्रत्येक घर पर चॉक से दिनांक अंकित करेगी। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान किसी घर में सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्शन का कोई रोगी मिलता है तो उसकी पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की जाएगी तथा इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से रोगी को डेडीकेटेड कोविड क्वारंटीन इकाई में भर्ती कराया जाएगा।

इस विशेष अभियान में गृह भ्रमण दलों के द्वारा कोविड तथा क्षय रोग के विषय में संवेदीकरण के साथ निम्न प्रकार के व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाएगा-
-ज्वर पीड़ित व्यक्ति
-कोविड के लक्षण युक्त व्यक्ति
-क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्ति
-नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे
-45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक ना प्राप्त करने वाले व्यक्ति

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Tantrik committed a molested on a young woman, arrested him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तांत्रिक ने इलाज के नाम पर युवती से किया गंदा...

आगरा

Agra News: Inauguration of the 14th International Conference of ACE 2026 (Academy of Clinical Embryologists, India) in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसीई 2026 (Academy of Clinical Embryologists, India) के 14वें अंतरराष्ट्रीय...

आगरा

Agra News: Geeta Shakya appointed in-charge of the Braj region….#agranews

आगरालीक्स…ब्रज क्षेत्र की प्रभारी बनीं गीता शाक्य. प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान...

आगरा

Agr News: Saint Ravidas’s message of social harmony resonated on Yamuna Ghat, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के यमुना तट पर गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 500...

error: Content is protected !!