Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा 375 shopkeepers took license to sell tobacco and cigarettes in Agra, know full details here#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

375 shopkeepers took license to sell tobacco and cigarettes in Agra, know full details here#agranews

388

आगरालीक्स…(6 September 2021 Agra News) आगरा में तंबाकू और सिगरेट बेचने के लिए लाइसेंस लेने पहुंच रहे दुकानदार. जानिए कहां और कितने में मिल रहा लाइसेंस और अभी तक कितने लोगों ने लिया लाइसेंस

आगरा में अभी तक 375 लोगों ने लिया लाइसेंस
प्रदेश सरकार द्वारा आगरा सहित 17 नगर निगम में तम्बाकू और सिगरेट की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. आगरा में भी लाइसेंस लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर निगम में लाइसेंस लेने के लिए दुकानदार पहुंच रहे हैं. बताया जाता है कि आगरा में अभी तक 375 लोग तंबाकू और सिगरेट बेचने का लाइसेंस ले चुके हैं. इसके अलावा रोजाना नगर निगम में दुकानदार लाइसेंस बनाने के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद व सिगरेट आदि की बिक्री नहीं कर पाएगा. लाइसेंस के बिना कोई भी कॉमर्शियल मॉल, थोक बाजार, बिग बाजार, स्पेंसर्स, जनल मर्चेंट, किराना दुकान, गुमटी आदि पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं होगी.

इतना है शुल्क
आगरा में लोग तंबाकू और सिगरेट की बिक्री के लिए लाइसेंस लेने पहुंच रहे हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है जो कि अनिवार्य है. यह रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए की जाएगा. बाद में इसका नवीनीकरण किया जाएगा. अस्थाई दुकान के लिए 200 रुपये और स्थाई दुकान के लिए 1000 रुपये का शुल्क रखा गया है. तंबाकू और सिगरेट की थोक बिक्री के लिए 5000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. एक साल बाद लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए थोक विक्रेताओं को 5000 रुपये, स्थाई दुकानदारों को 200 व फुटपाथ या गुमटी लगाने वाले अस्थाई दुकानदारों के लिए 100 रुपये पंजीकरण शुल्क होगा.

बिना लाइसेंस बिक्री पर जुर्माना
बता दें कि बिना लाइसेंस के तंबाकू व सिगरेट बेचने पर पहली बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये जुर्माना व सामान जब्त कर लिया जाएगा. वहीं अगर दुकानदार दूसरी बार पकड़ा जाता है तो उसे 5000 रुपये जुर्माना देना होगा. इसी प्रकार तीसरी बार पकड़े जाने पर 5000 जुर्माना वसूलने के साथ ही बिक्रेता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

ये है लाइसेंस की प्रक्रिया
किसी को भी तंबाकू व सिगरेट बेचने के लिए लाइसेंस आवेदनकर्ता की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा. शहर के बाहर का आधार कार्ड होने पर पार्षद से सत्यापना कराना होगा. शैक्षिक संस्थान से 100 गज के भीतर स्थित दुकान को तंबाकू बेचने के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाएगा. स्ट्रीट वेंडर नीति के अनुसार अस्थाई दुकानदार को भी लाइसेंस दिया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Silver trader accuses acquaintance of failing to pay for silver purchase; case filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के...

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

आगरा

Agra Live News: A truck lost control and rammed into a metro divider on the highway, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर को तोड़ता हुआ...

बिगलीक्स

Agra Live News: House balcony collapses in Tajganj’s Pakki Sarai; two dead, including an innocent child…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा मेें बड़ी दुर्घटना, ताजगंज पक्की सराय में मकान का...

error: Content is protected !!