Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा DPL 4 : Agra’s Doctors Team Masters win by 48 runs #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

DPL 4 : Agra’s Doctors Team Masters win by 48 runs #agra

153

आगरालीक्स…. ( DPL 4) आईपीएल की तर्ज पर आगरा में चल रहे डॉक्टरों के डीपीएल में तबाड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। टीम मास्टर ने 20 ओवर में बनाए 257 रन, टीम ग्लैडिएटर को 48 रनों से हराया।


दुधिया रोशनी में खेले जा रहे डीपीएल में टीम मास्टर्स के कप्तान डॉ. आलोक मित्तल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। डॉ. आलोक मित्तल और डॉ. नीरज ने पारी की शुरुआत की, डॉ. नीरज (50 रन 3 चौके 3 छक्के) और अफनान (56रन 3चौके 6छक्के) के आतिशी बल्लेबाज़ी और उसके बाद डॉ. गौरव शर्मा (67 रन 7चौके 3 छक्के) डॉ. प्रिंस पचौरी (41 रन 3चौके 1छक्के) की बल्लेबाजी से टीम मास्टर्स ने निर्धारित 20 आवेर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. अमित और डॉ. विष्णु ने एक एक विकेट लिया।


258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ग्लैडिएटर के ओपनर बल्लेबाज डॉ. डॉ कौशलेंद्र दुबे (76 रन 54 बॉल 8 चौके 1 छक्का ) अंत तक विकेट पर जमे रहे लेकिन उनका कोई साथ नहीं दे सका। टीम ग्लैडिएटर पांच विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। टीम मास्टर्स की और से डॉ. नीरज कुमार ने विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डॉ. प्रिंस पचौरी और फाइटर ऑफ द मैच डॉ. शमशेर सिंह को आईएमए अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अनूप दीक्षित ने ट्राफी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक मित्तल ने किया।दौरान डॉ. पुनीत उपाधाय डॉ. वैभव अग्रवाल डॉ. कविता जग्गी अग्रवाल डॉ. अभिषेक चौहान डॉ. अखिल सिंह डॉ. अंकित मिश्रा डॉ. यतेन्द्र डागुर डॉ. गौरव गंगवार डॉ. अमित कुमार डॉ. गौरव राजपाल डॉ. हिमांशु यादव डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव डॉ. नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!