आगरालीक्स…. आगरा में प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए निकलवाए मुहूर्त, कल सुबह से ही एमजी रोड पर जुलूस के साथ प्रत्याशी नामांकन के लिए निकलेंगे। जानें कब कौन करेगा नामांकन।
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए 12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में शुरू हो चुकी है। पहले दिन 44 नामांकन पत्र खरीदे गए लेकिन अभी तक नामांकन पत्र किसी भी प्रत्याशी ने जमा नहीं किया है। 19 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।
कल भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे नामांकन
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल सुबह 8:30 बजे बाल्मीकि वाटिका सुभाष पार्क के सामने से नामांकन करने के लिए जुलूस के साथ निकलेंगे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
कब कौन करेगा नामांकन
बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही और रामनिवास शर्मा 15 और 16 अप्रैल में नामांकन कर सकते हैं
सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम 16 या 18 अप्रैल को नामांकन कर सकते हैं
फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नामांकन की तिथि अभी तय नहीं हुई है।