अलीगढ़लीक्स…दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रेष्ठा पांडेय ने 98.8 फीसद अंकों के साथ जिले में टॉप किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मानवी सिंघल व संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का जैन व कशिश गोयल ने भी 98.4 फीसद अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। संत फिदेलिस स्कूल की आस्था अग्रवाल ने 98.2 फीसद अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।